फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर की अशोभनीय टिप्पणी, आस्था रखने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Apr 2025 10:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के शक्तिपीठ के रूप में पहचानी जाने वाली बूढ़ी खेरमाई लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। बूढ़ी खेरमाई पर एक विशेष समुदाय के युवक ने व्हाट्सअप आईडी से अशोभनीय मैसेज किया है। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने के कारण लोगों ने विरोध में सराफा चौक पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। हनुमानताल पुलिस ने अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक के संबंध में पतासाजी कर रही है।

गौरतलब है कि हनुमानताल स्थित प्राचीन बूढ़ी खेरमाई मंदिर शहर में रहने वाले हिंदू समुदाय की लिए आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में लोग रोजाना दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। नवरात्र तथा अन्य धार्मिक त्योहार के अवसर पर बूढ़ी खेरमाई मंदिर में मेला लगता है। सोशल मीडिया में शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर विवादित टिप्पणी किए जाने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने सराफ चौक में एकत्र होकर घटना का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दलबल के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

यह भी पढ़ें: मप्र के 30 जिलों में लू का अलर्ट, कई जिलों में पारा 40 के पार

सीएसपी गोहलपुर सुनील नेमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशिफ अंसारी ने व्हाट्सअप में बनी आईडी से गत दिवस बूढ़ी खेरमाई के संबंध में विवादित टिप्पणी की थी। हिंदूवादी संगठन ने विरोध करते हुए आरोपी युवक के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हनुमानलात पुलिस ने अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। 

यह भी पढ़ें: प्रेमी से शादी करने बिहार से मध्यप्रदेश आई छात्रा, आशिक बोला- तुम नाबालिग हो घर लौट जाओ, नहीं तो...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें