फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बोरे में मिली सिर कटी लाश की शिनाख्त, आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के हाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Wed, 14 May 2025 11:08 PM IST

गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी के नंदन विहार के समीप नाले में बोरी के अंदर पांच टुकड़ों में मिली युवक की लाश की शिनाख्त हो गई है। युवक की लाश के हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने उसका सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने हाथ आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गए हैं। पूछताछ के लिए तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, विवाह समारोह से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने ठोका

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के अनुसार मंगलवार की शाम को कृष्णा नगर नंदन हिवार के समीप निवासी स्थानीय लोगों को नाले से दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने स्थल में जाकर जायजा लेने पहुंची। पुलिस टीम ने पाया कि दुर्गंध नाले के किनारे पड़े हुए बोरे से आ रही थी। बोरे को खोलकर देखा तो उसमें लाश थी। लाश को बाहर निकाला गया तो उसका सिर गायब था और हाथ पैर अलग-अलग हिस्सों में कटे हुए थे। मृतक के एक हाथ में मंजू परम  लिखा हुआ था।

ये भी पढ़ें- कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज करने के निर्देश

मृतक के हाथ में गुदे मंजू परम शब्द के आधार पर उसकी शिनाख्त कजरवारा थाना गोरा बाजार निवासी परम सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 40 साल के रूप में हुई है। मृतक का सिर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आपसी रंजिश के कारण युवक की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटने के बाद उसे फेंका गया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सके इसलिए सिर को धड़ से अलग कर कही और फेंका गया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो अहम सुराग मिले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें