फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दूल्हा-दुल्हन पहनाने वाले थे एक दूसरे को वरमाला, तभी स्टेज पर लगी आग, जान बचाकर भागे दोनों

Mon, 16 Dec 2024 05:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

आलीशान होटल शॉन एलिज़े में गत रात उस समय वक्त अफरा तफरी की स्थिति बन गई, जब जयमाला के कार्यक्रम के दौरान अचानक आग भड़क उठी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जब जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था कि इसी बीच जश्न के तौर पर जलाए गए स्पार्कल की वजह से आग भड़क उठी। जयमाला के स्टेज पर आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई हालत यह थी कि दूल्हा दुल्हन अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।

आसपास मौजूद लोगों ने अपने तरीके से आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच होटल प्रबंधन की ओर से भी आग बुझाने के साधनों का इस्तेमाल किया गया। इससे कुछ ही देर में आग पर काबू पाया जा सका। जयमाला के दौरान भड़की आग का वीडियो भी सामने आया है जिसमें होटल शॉन एलिज़े के अंदर जयमाला के स्टेज पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और उसे बुझाते हुए कर्मचारी और मेहमान नजर आ रहे हैं। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़े अग्नि हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। अग्नि हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन तसल्ली की बात यह थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण दूल्हा दुल्हन को भी स्टेट से भागना पड़ा। जयमाला के दौरान उत्साह में की गई लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें