फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: नमकीन फैक्ट्री की वर्किंग लिफ्ट की चपेट में आने से महिला सफाईकर्मी की मौत, पुलिस कर रही जांच

Fri, 03 Jul 2026 10:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

अधारताल थानान्तर्गत रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित अनमोल नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार गया। फैक्ट्री में कार्य वर्किंग लिफ्ट की चपेट में आने के कारण महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई। इस घटना से फैक्टरी कर्मचारियों को अफरा-तरफी का माहौल निर्मित हो गया था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनमोल नमकीन की फैक्टरी में सामान को पहुंचाने के लिए वर्किंग लिफ्ट लगाई गई थी। फैक्ट्री की सफाई कर्मी मालती केवट उम्र 42 रोजाना की तरफ कार्य कर रही थी। तभी अचानक वर्किंग लिफ्ट टूट गई और महिला में गिर गई। लिफ्ट की चपेट में आने के कारण महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट सख्त, 60 दिन में जांच पूरी करने के आदेश

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम की प्रकरण को विवेचना में लिया है। लिफ्ट गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लिफ्ट गिरने का कारण तकनीकी खराबी, रखरखाव में लापरवाही या कोई अन्य कारण तो नहीं है, इस संबंध में जांच जारी है। फैक्ट्री प्रबंधन से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे से फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों में अफरा-तफरी व दहशत फैल गई थी। फैक्टरी कर्मचारी अपना काम बंद कर महिला की मदद के लिए पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग व अन्य मजदूर भी घटनास्थल में पहुंच गए थे। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें