फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बाल संप्रेक्षण गृह से आठ नाबालिग फरार, एक सुरक्षा गार्ड को कमरे में बंद कर दूसरे पर किया हमला

Tue, 04 Feb 2025 04:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर में रांझी थाना अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह से आठ नाबालिग फरार हो गए। नाबालिगों ने पहले तकनीक अपनाते हुए बैरक का ताला खोलकर बाहर आए। इसके बाद एक सुरक्षाकर्मी को कमरे में बंद कर दिया। दूसरे सुरक्षाकर्मी के सिर पर ताले से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार नाबालिगों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रांझी थानान्तर्गत गोकलपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से रात लगभग डेढ़ बजे आठ नाबालिग बच्चे ने गार्ड पर हमला कर फरार हो गए। वार्डन ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अपराध कायम कर फरार नाबालिग बच्चों की तलाश प्रारंभ कर दी है। फरार बच्चों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि एक बैरक में 16 से 17 साल के आठ बच्चों को रखा गया था। सभी बच्चे अलग-अलग स्थानों में रहने वाले थे। रात को लगभग डेढ़ बजे बच्चों ने तकनीक का प्रयोग करते हुए बैरक के ताले को खोला। इसके बाद एक सुरक्षा गार्ड को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे सुरक्षा गार्ड राजन सिंह के सिर पर ताले से हमला कर उसे घायल कर फरार हो गये। फरार हुए बच्चों के खिलाफ हत्या के प्रयास, ऑर्म्स एक्ट व चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने घायल गार्ड को उपचार के लिए भिजवाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार बच्चों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों में दबिश जारी है। गौरतलब है कि बाल संप्रेक्षण गृह से नाबालिग बच्चों के फरार होने की घटना पूर्व में भी कई बार घटित हुई है। पूर्व में हुई घटना के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें