फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: ईदगाह कमेटी चार्ज सौंपने पर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में विवाद, चार पार्षद सहित 16 गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 10:43 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

गोहलपुर स्थित मोमिन ईदगाह में सोमवार शाम उस समय विवाद हो गया, जब प्रशासन तथा पुलिस नई कमेटी को चार्ज दिलाने के लिए पहुंची। पुरानी कमेटी के लोगों ने चार्ज देने से इंकार करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे चार पार्षद सहित 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन तथा पुलिस टीम के द्वारा नए कमेटी को चार्ज दिलवाया गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर में बड़ा सड़क हादसा:  ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, कई मजदूर घायल; अस्पताल में इलाज जारी

एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि गोहलपुर गोहलपुर स्थित मोमिन ईदगाह की पुरानी कमेटी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने नई कमेटी गठित की थी। पुरानी कमेटी गत आठ माह से नई कमेटी को चार्ज नही दे रही थी। इसके कारण एसडीएम कोर्ट में आवेदन दायर किया था। एसडीएम ने नई कमेटी को चार्ज सौंपने के आदेश दिए थे। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस बल चार्ज दिलाने पहुंचे तो पुरानी कमेटी के लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनके खिलाफ विधिवत कार्यवाही की। प्रशासन व पुलिस टीम द्वारा नई कमेटी को चार्ज सौंप दिया गया है।

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे से बताया कि हंगामा कर रहे पार्षद गुलाम हुसैन, शफीक हिरा, याक़ूब अंसारी, वकील अहमद अंसारी सहित 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। कार्यवाही के दौरान ईदगाह पुलिस छाबनी में तब्दील हो गई थी। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पांच थानों को पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान दोनों पक्षों में गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें