फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: ईसाई धर्म गुरुओं से मारपीट करने वालों पर प्रकरण दर्ज, तीन की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 04 Apr 2025 06:06 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

रांझी थाना परिसर में ईसाई समुदाय के धर्मगुरु के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ईसाई धर्मगुरु के साथ मारपीट कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। इस घटना का विरोध लोकसभा तथा केरल विधानसभा तक पहुंचाने के बाद पुलिस एक्शन में आई है। 

ये भी पढ़ें- मऊगंज के जिस गांव में पुलिस हमला पर और दो हत्याएं हुईं, अब वहां मिले पिता-दो बच्चों के शव, क्या है मामला?

गौरतलब है कि 31 मार्च को हिन्दूवादी धार्मिक संगठनों के लोग दो बस को रोकने के बाद सवारी सहित रांझी थाना लेकर पहुंचे थे। बस में मंडला से आये लोग सवार थे। हिन्दूवादी संगठन के लोगों का आरोप था कि मंडला से आदिवासियों का धर्मांतरण करवाने के लिए जबलपुर लाया गया था। इस दौरान हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने थाने में जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान थाना परिसर में ईसाई पहुंचे। देर रात सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हिन्दूवादी संगठन के लोग थाने पहुंचे ईसाई समाज के धर्मगुरुओं के साथ मारपीट कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पीतांबरा मां के किए दर्शन, बोले- धार्मिक नगरों में शराबबंदी माई के आशीर्वाद से संभव

इस घटना के विरोध में ईसाई समुदाय के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बताया कि दो ईसाई धर्मगुरु के साथ मारपीट करने तथा घटना की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोकसभा और केरल विधानसभा में भी घटना का विरोध होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि वीडियो देखने के बाद ईसाई धर्मगुरु के साथ मारपीट करने वाले तीन व्यक्तियों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें