फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: खड़े ट्रक से जा टकराई कार, दो की मौत, अंधमूक-पाटन बाईपास पर दर्दनाक हादसा

Mon, 24 Feb 2025 11:30 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थानांतर्गत अंधमूक-पाटन बाईपास पर देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी। इस घटना में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार सवार लोग प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे।

सीएसपी बरगी सुनील नेमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी अश्विनी चौधरी, वर्षा लोधी तथा ड्राइवर सौरभ सराठे मारुति एक्स-एल 6 मॉडल कार क्रमांक एमपी 04 ईडी 9540 में सवार होकर कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। रात लगभग एक बजे उनकी कार अंधमूक-पाटन बाईपास के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में फंसे तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। इस घटना में ड्राइवर तथा अश्विनी चौधरी को गंभीर चोटें आने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कार की पिछली सीट में बैठी महिला को चोटें आई थीं, जिसके उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला को गंभीर चोटें आने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए उनके परिजनों को सूचित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतक अश्विनी चौधरी पुलिस विभाग में पदस्थ एसडीओपी मदन मोहन के भाई थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें