फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कमरे से मिली महिला की रक्तरंजित लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथ में रहने वाला युवक गायब

Wed, 05 Nov 2025 09:58 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

केंट थानान्तर्गत सदर बाजार स्थित एक घर में महिला की रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की नाक से खून निकल रहा था। महिला के साथ में रहने वाला युवक गायब है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लापता युवक की तलाश प्रारंभ कर दी है।

केंट पुलिस के अनुसार गली नंबर 19 स्थित विशाल केसरवानी के मकान में एक महिला और एक युवक से किराए पर रह रहे थे। घर में अंदर से दुर्गंध आने की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मकान के गेट में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई तो देखा कि महिला का शव पड़ा हुआ था और उसकी नाक से खून निकल रहा था। इसके अलावा एक फांसी का फंदा वाली रस्सी कटी हुई मिली थी।

ये भी पढ़ें- इंदौर के आसमान में अब 'ड्रोन' का पहरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, कई संदिग्ध पकड़े

महिला के हाथ में अंजू कार्तिक का गुदना था और उसकी उम्र लगभग 25 साल थी। शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला गत एक साल से शिव कुमार कुशवाहा नामक युवक के साथ रहती थी। शिव कुमार रीवा संभाग का रहने वाला और जबलपुर में आकर एक बेकरी में काम करता था। उसकी परिवार गांव में रहता है, जिससे मिलने के लिए वह दो दिन पूर्व बैकरी से छुट्टी लेकर गांव गया था। युवक से संपर्क नहीं हो पाया है और उसके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा महिला की मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है। महिला के साथ रहने वाला युवक का अपना परिवार है, संभवत: इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ होगा, जो महिला की मृत्यु का कारण बना। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें