फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: पं. धीरेंद्र शास्त्री ने नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी, एक झलक पाने उमड़े भक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 03:41 PM IST

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आस्था की डुबकी लगाने मां नर्मदा के पावन तट ग्वारीघाट पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए सभी भक्त काफी बेताब दिखाई दिए। जिसके चलते ग्वारीघाट तट पर भक्तों की काफी भीड़ दिखाई दी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल भी घाट पर मौजूद रहा, जिनकी मौजूदगी में पूजन अर्चन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों के बीच भगवान राम के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाते हुए मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पनागर में चल रही भागवत कथा के लिए जबलपुर आए हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें