फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: गर्भवती होने पर नाबालिग को भर्ती किया गया अस्पताल में, खुला बाल विवाह का राज

Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

गर्भवती होने पर बच्चे के जन्म के लिए नाबालिग को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती होने पर इस बात का खुलासा हुआ कि उसका दो साल पूर्व बाल विवाह करवाया गया था। बेटे होने की खुशी पर तब ग्रहण लग गया जब पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता, पति व अन्य ससुराल पक्ष को पॉक्सो एवं दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले दो गिरफ्तार, प्रतिष्ठित एनजीओ में कार्यरत थे

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली थानान्तर्गत निवासी 15 वर्षीय गर्भवती बच्ची बच्ची ने लगभग दस दिन पूर्व शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। नाबालिग की उम्र 15 होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया था। मझौली पुलिस ने गत 26 अक्टूबर को अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। पीड़ित ने अपने बयान में बताया था कि उसका विवाह दो साल पूर्व नाहर देवी के मंदिर में विवाह हुआ था। विवाह स्थल कंटगी थाना के अंतर्गत होने के मझौली पुलिस ने शून्य के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी भिजवा दी थी। कटंगी पुलिस ने विवेचना के बाद पीड़ित के माता-पिता, पति, मामा ससुर तथा नानी सास के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा भी बाल विवाह के संबंध में जानकारी मिलने पर उन्हें अपने स्तर पर जांच प्रारंभ कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें