फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: अपार्टमेंट में सक्रिय हुआ शातिर चोर गैंग, पहले बाहर से बंद किए फ्लैट, फिर लाखों का माल समेटा

Thu, 02 Jul 2026 05:37 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

शहर में अपार्टमेंट को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों में मदन महल और गढ़ा थाना क्षेत्र के दो अपार्टमेंट में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर बदमाश लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह दूसरे जिले या राज्य का हो सकता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित कई अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पहले अपार्टमेंट की रेकी करते हैं और यह पता लगाते हैं कि कौन-सा परिवार घर से बाहर गया हुआ है। इसके बाद सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

ये भी पढ़ें: Shahdol News: शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी का दावा, शहडोल के वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल; जांच शुरू

पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान बदमाश अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों के दरवाजों को बाहर से बंद कर देते हैं, ताकि कोई बाहर न निकल सके और उन्हें आसानी से चोरी करने का समय मिल जाए। घटना को अंजाम देने के बाद वे बाहर से लगाई गई कुंडी खोलकर फरार हो जाते हैं।

दोनों घटनाओं में चोर गिरोह जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हुआ है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि गिरोह पूरी योजना और रेकी के बाद चोरी कर रहा है।

पुलिस गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद हुई इन वारदातों ने अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें