फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार; 10 दोपहिया वाहन और चार बैटरियां बरामद

Tue, 04 Aug 2026 07:57 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

हनुमानताल पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों, एक बैटरी चोर और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 दोपहिया वाहन और चार बैटरियां बरामद की हैं। आरोपियों में एक विधि-विवादित बालक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ ने बताया कि हनुमानताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बकरा मार्केट के पास दबिश दी। वहां आरोपी जितेंद्र सोनकर और मुशीर उर्फ मूसा चोरी की एक्टिवा और चेतक स्कूटर लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने जितेंद्र पिता सुनील सोनकर उर्फ चील (20 वर्ष), निवासी बड़ी खेरमाई मंदिर के पास, दुर्गा चौक, हनुमानताल तथा मुशीर उर्फ मूसा पिता मोहम्मद शमीम रंगरेज (24 वर्ष), निवासी दीनानाथ क्रॉसिंग, हनुमानताल** को गिरफ्तार किया।

दोनों से वाहनों के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने ग्वारीघाट क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे नशे का खर्च पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। पूछताछ में उन्होंने गोल बाजार, चार खंभा, रद्दी चौकी और सुब्बा शाह मैदान क्षेत्र से भी वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दीनानाथ क्रॉसिंग के पास से चोरी के अन्य वाहन भी बरामद किए।

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी में फिर बदलेगा मानसून का मिजाज, 6 अगस्त से तेज बारिश की वापसी, 16% बारिश की कमी बरकरार

इसी दौरान प्रेमसागर चौकी पुलिस ने मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास से फैजान नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा एक विधि-विवादित बालक को भी उस समय पकड़ा गया, जब वह चोरी का वाहन बेचने की फिराक में घूम रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें