फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : Kailash Vijayvargiya ने बताया अगर राजनीति नहीं तो ये काम करेंगे | Amar Ujala

विश्व संगीत दिवस के मौके पर गायकों, संगीत से जुड़े कलाकारों ने इंदौर में 24 घंटे गीत गाने का रिकार्ड बनाया। कृष्णपुरा छत्री पर शनिवार सुबह छह बजे शास्त्रीय राग से इस महफिल का आगाज हुआ, जो रविवार रात तक चला। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। गीतों ने भी हर पहर के हिसाब से समां बांधा। इस आयोजन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे और उन्होंने कई गीत भी सुनाए। विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि राजनीति की दुकान बंद हो गई तो गीत गाने से काम चल जाएगा। शहर में एक अच्छा बैंड खोला जा सकता है। उन्होंने 'न झटको जुल्फ से पानी ये मोती' और 'चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो' गीत भी सुनाया। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने गीतों में जो बात है वो आज के गानों में नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें