फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: नर्मदा नदी से एक अधेड़ और एक बालक के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Updated Sun, 17 Aug 2025 06:08 PM IST

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में रविवार को दो लोगों शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हंडिया जल संयत्र के पास की है। यहां नर्मदा नदी के किनारे दो शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर हंडिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम ने SDERF टीम को भी इसकी सूचना दी। वहीं इसके बाद नदी से दोनों ही शवों को पुलिस ने बाहर निकाला।

इधर, हंडिया पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की उम्र 50 से 55 वर्ष की है। तो वहीं दूसरा मृतक एक बालक है। उसकी उम्र लगभग 10 से 15 वर्ष के लगभग है। पुलिस ने मौका पंचनामा बनाकर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल हंडिया पुलिस आसपास के लोगों से साथ ही जिले के आसपास के थाना क्षेत्रों में भी उक्त दोनों अज्ञात मृत व्यक्तियों के बारे में जानकारी लेने में जुट गई है।

एक बालक और एक अधेड़ के हैं शव
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए हंडिया थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 11 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि कामाख्या मंदिर के पास नर्मदा नदी में दो शव देखे गए हैं। उसके बाद मौके पर पहुंच कर देखा तो दो अज्ञात शव नदी में थे, जिन्हें निकलवाया गया। प्रारंभिक तौर पर इन दोनों ही की मृत्यु पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही दोनों ही शव को लेकर शिनाख्ती के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें