फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: दो दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का शव अजनाल नदी में मिला, गांव में मातम; जांच शुरू

Sat, 04 Jul 2026 03:29 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरदाना से दो दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय बालक का शव रविवार को अजनाल नदी के विछोला बैंक वाटर क्षेत्र में तैरता मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदा भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एसडीईआरएफ टीम प्रभारी भारमल यादव ने बताया कि जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, जिससे सर्च ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तेज बहाव और प्रतिकूल मौसम के बावजूद टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालक के शव को बरामद कर लिया।

पढ़ें: मध्यप्रदेश में 12 वीं कक्षा के छात्र को आठ माह में चार बार सांप ने काटा, हर बार सिर्फ इस वजह से बची जान रेस्क्यू अभियान में एसडीईआरएफ के जवान अरुण यादव, दीपक राजपूत, बलदेव राजपूत, नरेंद्र केवट, राजेंद्र राजपूत और आकाश सरवरे की अहम भूमिका रही। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अभियान चलाकर शव को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें