फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सागरताल में महिला-पुरुष के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 09:00 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सागरताल में शनिवार को महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बाहर निकलवाए। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। महिला की शिनाख्त साधना सिंह निवासी सरकारी मल्टी सागरताल के रूप में हुई है। महिला पति के साथ अकेली रहती थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। महिला शुक्रवार सुबह से लापता थी। उसकी गुमशुदगी बहोड़ापुर थाने में शुक्रवार शाम को दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें- मऊगंज कांड: तीन संदिग्ध मौत मामले में एसडीओपी अंकिता सुल्या आईजी कार्यालय अटैच, पूर्व मामलों की भी होगी जांच

मृतक पुरुष की पहचान राकेश माहौर निवासी रंगियाना मोहल्ला चार शहर का नाका थाना ग्वालियर के रूप में हुई है। मृतक सब्जी का व्यवसाय करता था। वह चार दिन से लापता था। दो अप्रैल को ग्वालियर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसके भी तीन बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के अलग अलग कारणों से अलग अलग सुसाइड करने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें- चैंबर की गैप में फंसा बाइक का पहिया, पति के साथ लौट रही महिला की मौत

जानकारी के अनुसार शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागरताल के पास शनिवार को लोगों को एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।महिला साड़ी पहने हुए हैं।शव पेट के बल पड़ा हुआ था।लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।सागरताल के दूसरे छोर पर एक युवक का शव भी पानी में उल्टा उतराता दिखा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें