फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी बस, एक दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल; मची चीख पुकार

Tue, 28 Jan 2025 08:41 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

भिंड के गोहद में ग्वालियर-इटावा हाईवे पर हरगोविंदपुरा के पास सोमवार देर शाम एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोहद अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार भिंड बस स्टैंड से ग्वालियर की ओर रवाना बस क्रमांक MP30P0627 में करीब 50 यात्री सवार थे। शाम करीब 7-8 बजे जब बस हरगोविंदपुरा पहुंची, तो अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने स्टेयरिंग घुमा दी, जिससे बस नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। हादसे में तृप्ति सोनी का हाथ बस की खिड़की में फंस गया, जिसे निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को करीब आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गोहद चौराहा थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस के सामने अचानक साइकिल सवार आना पाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें