फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो के आधार पर युवक की तलाश जारी

Mon, 16 Feb 2026 07:51 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक द्वारा आवारा कुत्ते पर बर्बरता का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक ने आवारा कुत्ते को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। कुत्ते को मारने का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है उसे युवक की भी तलाश कर रही है।

यह घटना भितरवार के वार्ड क्रमांक 12 की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक लगातार लाठियों से कुत्ते पर हमला कर रहा है।कुत्ता दर्द से तड़पता रहा और युवक उसे तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद युवक के इस कृत्य की व्यापक आलोचना हो रही है। लोगों ने बेजुबान जानवर के प्रति ऐसी क्रूरता पर चिंता व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें- सीहोर का साहिल हत्याकांड: इश्क, जलन और साजिश का खूनी खेल, गुस्से में चाकुओं से गोदा था; अब उम्रकैद की सजा

सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आवारा कुत्ता घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान युवक लाठी लेकर आया और उस पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं।जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह आवारा कुत्ता गली में कुछ लोगों की पीछे पड़ गया था। इसके साथ ही युवक पर भी वह हमला कर चुका था। इसलिए युवक पिछले पांच दिन से लगातार लाठी लेकर उसके पीछे दौड़ रहा था, लेकिन मौका मिलते ही वह धीरे-धीरे उसे आवारा कुत्ते के पास पहुंचा और उसके बाद उसे पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दी। 

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉग प्रेमी ने विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो हम सभी मिलकर थाने में इसका विरोध करेंगे और आरोपी युवक पर करवाई करवाएंगे। मामले को लेकर भितरवार के एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है, तो तत्काल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें