फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को जान से मारने की धमकी, तान्या मित्तल के भाई पर धमकाने का आरोप

Tue, 16 Sep 2025 06:38 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

जिले में रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंचकर सुर्खियां बटोर रहीं तान्या मित्तल...एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार उनके भाई को लेकर वह चर्चाओं में हैं। दरअसल तान्या मित्तल के भाई अमितेश पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजबानी को तान्या मित्तल के ऊपर फनी रील बनाने पर धमकियां दी हैं। तान्या मित्तल के भाई पर आरोप है कि वह बाउंसर लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजबानी के माधौगंज स्थित उनके घर पहुंच गया। वहां गली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दीं।

तानिया मित्तल बिग बॉस शो में अपने आलीशान घर और अपने बॉडीगार्ड की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। लोग उनके घर से लेकर उनके बॉडीगार्ड के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। रियलिटी टेस्ट करने के लिए उनके घर और उनके बॉडीगार्ड के पास पहुंच रहे हैं। विश्वम पंजबानी उनमें से एक हैं। उन्होंने तानिया मित्तल के बारे में यह जानने का प्रयास किया कि क्या हकीकत में तान्या मित्तल के पास 100 से अधिक बॉडीगार्ड उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें- फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए क्या रियायतें चाहिएं? हाईकोर्ट ने विमानन कंपनियों से मांगा सुझाव

बस यही बात तानिया मित्तल के भाई अमितेश को नागवार गुजरी। उन्होंने विश्वम पंजबानी को पहले तो सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप फेसबुक पर धमकी भरे मैसेज भेजें और उसके बाद वह बॉडीगार्ड लेकर उनके घर पहुंच गए। इस मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजबानी बेहद डरे हुए हैं, भयभीत हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वह शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रहते हैं। इस मामले में पुलिस शिकायती आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई में जुटी हुई है। तानिया मित्तल के भाई अमितेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें