फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: टोल प्लाजा का ठेका मिलने पर इतनी खुशी, ताबड़तोड़ की हर्ष फायरिंग; पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 03:19 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना के दिमनी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लगभग दो दर्जन लोग मौजूद हैं, जिनमें से कुछ लोग हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग कर रहे हैं। घटना के दौरान किसी ने चुपके से इस वीडियो को रिकॉर्ड किया और बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मुरैना के दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा टोल प्लाजा पर हर्ष फायर करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने रात में ही घर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अज्ञात की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जब पता चला कि उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे, तो वे पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगे। इधर पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र जब्त कर लिए हैं और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजौरिया परिवार का टोल प्लाजा ठेका निरस्त करने की सिफारिश की है। इस घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने जैसे ही रात में घर से उठाया, पुलिस को देखते ही चारों आरोपी गिड़गिड़ाने लगे और कान पड़कर ऐसी गलती दोबारा न करने की माफी मांगने लगे। इन चारों युवकों को डर है कि पुलिस अब  इनके शस्त्र लाइसेंस तो निरस्त करेगी ही साथ में इन्हें टोल प्लाजा का जो ठेका मिला है, वह कहीं निरस्त न कर दिया जाएगा।

मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि सभी आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया गया है। उनके शस्त्र जब्त और सीज कर दिए गए हैं। शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और कलेक्टर को टोल प्लाजा का ठेका निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें