फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: एसपी कार्यालय में हुआ हंगामा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Tue, 18 Mar 2025 04:24 PM IST

ग्वालियर जिले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। फरियादी महिला ने पुलिस पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के खिलाफ कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद महिला ने अपने दर्ज नहीं कराए, जिसके बाद मामला काफी पेचीदा हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची कांग्रेस नेत्री ने सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट को लेकर कांग्रेस के ही प्रदेश महासचिव महासचिव सुनील शर्मा और उनके समर्थक जितेंद्र भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ग्वालियर का सियासी पारा गर्म हो गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के खिलाफ महिलाओं के साथ कांग्रेस नेत्री एसपी ऑफिस में धरने पर बैठ गई हैं।

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा में 90 % लाने वाले बच्चों की तीन बार चेक हो रही कॉपी, चार दिन में तीन हजार कापियां जांची

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि फरियादिया की शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई करने के लिए बयान लेने बुलाया था। पुलिस ने फरियादी के बयान लेने घर गई थी। लेकिन फरियादिया ने अब तक बयान नहीं दिए हैं और कार्रवाई में भी सहयोग नहीं किया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें