फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, नेपाली महिला मैनेजर समेत दो ग्राहक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Mon, 14 Apr 2025 07:53 AM IST

ग्वालियर में एक होटल में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मौके से पुलिस ने छह से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया। साथ ही होटल में मैनेजर के पद पर पदस्थ नेपाली युवती और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर होटल संचालित करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में होटल स्मार्ट हवेली इन में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम घटित कर संबंधित थाना विश्वविद्यालय पुलिस सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मुखबिर के बताएं स्थान पर पुलिस। टीम पहुंची और छापामार कार्रवाई करते हुए होटल स्मार्ट हवेली इन में छापा मारा। होटल के अंदर पुलिस को छह युवती और दो अगल-अगल कमरों में युवक आपत्तिजनक हालत में युवतियों के साथ मिले।

ये भी पढ़ें-  ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर कई माह तक किया दुष्कर्म, दबाव बनाया तो की मारपीट, केस दर्ज

वहीं होटल के अंदर जब छानबीन की गई तो भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की गई। मौके से पुलिस ने होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत नेपाल की एक युवती को भी हिरासत में लिया होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारी पुलिस को देखकर होटल की छत के रास्ते भाग निकले। मौके पर मिली महिला मैनेजर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह होटल दीपक शर्मा का है। जो अभी कहीं बाहर है। फिलहाल पुलिस ने होटल से बरामद युवतियों के बयान पर होटल संचालक, होटल की महिला मैनेजर दो ग्राहक सहित चार लोगों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मौके से दो ग्राहक और महिला होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर होटल संचालक दीपक शर्मा की तलाश शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें