फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिल्ली में विवाद, बदमाशों ने ग्वालियर में लिया बदला, यात्रियों ने बस की सीटों के नीचे छिपकर बचाई जान

Wed, 23 Apr 2025 07:45 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में बदमाशों ने हमला कर एक वीडियो कोच बस के चालक और क्लीनर के साथ मारपीट की, साथ ही पथराव कर बस के कांच तोड़ दिए। हमला करने वाले आरोपी भी बस का संचालन करते हैं। घटना के बाद का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया है कि ग्वालियर से दिल्ली रूट पर चलने वाली यात्री बसों के स्टाफ के बीच यह झगड़ा हुआ था। दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड पर सवारियों बैठाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने ग्वालियर में देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद जैसे ही बस ग्वालियर में दाखिल हुई, बदमाशों ने उसे रोककर हमला कर दिया गया। इस दौरान बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। किसी ने सीट के नीचे छिपकर तो किसी ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा

घटना सिंहपुर रोड तिराहा के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। शिकायत में कहा गया कि टीकमगढ़ निवासी अनिल शर्मा, शर्मा ट्रेवल्स कंपनी में पदस्थ हैं। बीते रोज वह दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड से सवारी भर रहे थे, तभी उनका विवाद जय शिव ट्रेवल्स के मैनेजर देवू तोमर से हो गया। वहां आपसी लोगों के बीच समझाइश से विवाद शांत हो गया था, लेकिन देवू ने उन्हें ग्वालियर में देख लेने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

अनिल शर्मा जब ग्वालियर से सवारी लेकर लौट रहे थे तब तिराहे पर देवू और उसके दो साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे।  बस को रोकते ही उन्होंने हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बस में सवार कुछ यात्रियों सीटों के नीचे छिपकर तो कुछ ने भागकर जान बचाई। वहीं, हमले में करीब पौने दो लाख रुपए का नुकसान हुआ। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि घटना में बस में तोड़फोड़ के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  IPS की ट्रेनिंग बीच IAS के लिए चयन, आयुषी की 7वीं रैंक, बचपन में छूटा था पिता का साथ; कहानी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें