फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सौरभ शर्मा के 'खास' पर कसेगा शिकंजा, इंस्पेक्टर समेत चार आरक्षकों को लोकायुक्त ने किया तलब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Wed, 30 Apr 2025 03:59 PM IST

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से मिली अकूत सम्पत्ति के मामले में भले ही उसके परिजनों को कोर्ट से जमानत की राहत मिल गई हो, लेकिन अब लोकायुक्त की राडार पर सौरभ के करीबी भी आ रहे हैं। लोकायुक्त ने प्रदेश के विभिन्न RTO चेक पोस्टों पर तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार आरक्षकों को नोटिस भेजकर इस मामले मे पूछताछ के लिए तलब किया है।

ये भी पढ़ें- SBI बैंक में चोरी: पैसे नहीं मिले तो बैंक का स्ट्रांग रूम काटकर 734 चेक ही ले गया चोर, पुलिस तलाश रही वजह

लोकायुक्त भोपाल के जांच अधिकारी डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने परिवहन विभाग जरिये सौरभ शर्मा मामले में परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर किशोर सिंह बघेल, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरेश कुमार, तुमराम सहित चार आरक्षकों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। सौरभ शर्मा के नजदीकी कहे जाने परिवहन आरक्षकों में गौरव पाराशर, हेमंत जाटव, धनंजय चौबे, नरेंद्र सिंह भदौरिया को भी लोकायुक्त ने नोटिस जारी किए हैं। इस नोटिस में कहा गया है कि सौरभ शर्मा प्रकरण में जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश मे आया है कि आपसे तथ्यों के सम्बन्ध और परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए प्रश्न पूछने के युक्तियुक्त आधार हैं। अत: आप एक मई को सुबह 11 बजे मेरे समक्ष उपस्थित हों।  ये भी पढ़ें- ग्वालियर में दिग्विजय सिंह हुए नाराज, बोले-पार्टी कार्यक्रमों में कभी मंच पर नहीं बैठूंगा

बता दें कि जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2024 को परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके बिजनेस पार्टनर व राजदार चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल के निवास, कार्यालय और ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी में परिवहन विभाग से की गई करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ था। भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज कर लोकायुक्त मामले की जांच कर रही है। इस मामले में 19-20 दिसंबर की दरमियानी देर रात भोपाल के मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग ने चेतन सिंह गौर की लावारिस हालत में खड़ी इनोवा से 52 किलोग्राम से अधिक सोना और करीब ग्यारह करोड़ नकदी जब्त की थी। इसके बाद 27 दिसंबर को तीनों के खिलाफ घर, निवास और ठिकानों सहित ग्वालियर और जबलपुर स्थित रिश्तेदारों व करीबियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी। छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था। प्रवर्तन निदेशालय ये हवाला और सेल कंपनियां बनाकर करोड़ों की काली कमाई को एक नंबर करने का मामला बनाकर आठ अप्रैल को विशेष न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया है। ईडी 103 करोड़ से अधिक संपत्ति सौरभ और उससे जुड़े लोगों व कंपनियों की अब तक जब्त कर चुकी है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें