फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपीएल का रोमांच 12 जून से, इस बार एंट्री फ्री नहीं, जानें कितने रुपए मिलेगा टिकट?

Sun, 08 Jun 2025 02:51 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित MPL 2025 का आयोजन 12 जून से 24 जून तक ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, शंकरपुर में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, लेकिन इस बार एक अहम बदलाव किया गया है। इस बार मैच देखने के लिए एंट्री फ्री नहीं होगी। टिकट खरीदना अनिवार्य होगा जिसकी कीमत सिर्फ ₹50 रखी गई है।

MPL 2024 में हुई अव्यवस्था से सबक

पिछले साल MPL 2024 के फाइनल मैच के दौरान फ्री एंट्री के कारण स्टेडियम में भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते पथराव, लाठीचार्ज और अव्यवस्था जैसी घटनाएं देखने को मिलीं। इसी अनुभव के बाद MPCA, GDCA, MPL CEO और जिला प्रशासन ने बैठक कर इस बार टिकट सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है।

टिकट खरीदने की प्रक्रिया और नियम टिकट "District App" के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। एक व्यक्ति अधिकतम 10 टिकट ही खरीद सकेगा। स्टेडियम की दर्शक क्षमता 15,000 है, और उतनी ही टिकटें बेची जाएंगी। 28 मैच, पुरुष और महिला दोनों टीमों की भागीदारी
यह भी पढ़ें: सोनम को खोजने के नाम पर सड़कों के दोनों तरफ झाडि़यां काटती रही पुलिस

कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से 24 पुरुष टीमों और 4 महिला टीमों के बीच होंगे। फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा, लेकिन इस बार सुरक्षा और नियंत्रण के लिहाज से व्यवस्थाएं और सख्त होंगी।

टीमें ग्वालियर पहुंचीं, तैयारियां अंतिम चरण में
MPL 2025 में भाग लेने वाली सभी टीमें ग्वालियर पहुंच चुकी हैं और नेट प्रैक्टिस और फिटनेस ट्रेनिंग में जुट गई हैं। MPL सीईओ रवि पाटनकर ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े चेहरे भी नजर आएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ेगा। 50 रुपये की नाममात्र कीमत पर क्रिकेट प्रेमी अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोमांच का आनंद ले सकेंगे, और आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस बार पूरी व्यवस्था सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें