शहर के मुरार क्षेत्र में हिट एंड रन की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से टक्कर मारी, जिससे वे उछलकर दूर जा गिरे, जबकि उनकी स्कूटी को कार करीब 100 फीट तक घसीटती ले गई। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि गंभीर लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग का मामला है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें-घर के सामने से गुजरते थे रेत के ट्रैक्टर, विरोध पर दबंगों ने युवक को पीटा, कहा-थाना प्रभारी मेरा रिश्तेदार
यह हादसा मुरार के सीपी कॉलोनी में हुआ। राघव पेशे से पत्रकार है। वह अपने घर से निकलकर किसी से मिलने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही सफेद रंग की कार ने जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें-दो-दो कमरों में बिना सुविधा के मनमाना शुल्क वसूल रहे निजी कॉलेज, अभाविप ने दिया ज्ञापन; जांच की मांग
पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पत्रकार की कोई गलती नहीं थी। कार ने रॉन्ग साइड से आकर सीधी टक्कर मारी, टक्कर के बाद राघव उछलकर दूर जा गिरे और स्कूटी कार के नीचे फंसकर 100 फीट तक घिसटती गई। हादसे में राघव के दोनों पैरों की कई हड्डियां टूट गई हैं। उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली। यह कार सीपी कॉलोनी निवासी आशीष मिश्रा के नाम पर पाई गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।