फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में AC चालू करते लगी आग, महिला की मौत, मालिक को आया हार्ट अटैक

Sun, 08 Mar 2026 11:06 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर के सबसे व्यस्ततम बाजार दौलतगंज के बालाबाई के बाजार में स्थित एक मकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एयर कंडीशनर का कंप्रेशर फटने से यह आग लगी है और मकान में मौजूद गैस सिलेंडर से गैस रिसने के चलते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई।

दरअसल ग्वालियर के बालाबाई के बाजार में तीन मंजिला मकान में आग लगने की घटना में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई और मकान में रखा लाखों का सामान जल गया। मकान के अंदर दो बच्चों समेत कुछ लोग फंसे थे जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया। नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय फॉरेस्ट पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और स्थानीय विधायक सतीश सिकरवार मौके पर मौजूद रहे। तीन घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड बीएसएफ और सेना के दमकल वाहनों की मदद ली गई।

ये भी पढ़ें- घर में बैठे-बैठे हो गई 15 साल की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक आशंका; कहती थी 90% से ज्यादा नंबर लाऊंगी

मकान में व्यापारी परिवार के तीन भाई गिर्राज, दिनेश और हरिओम एक साथ रहते हैं। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। स्थानीय लोगों ने भी दमकलकर्मियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में मदद की। इस दौरान घर में धुआं भर जाने की वजह से अंकिता अग्रवाल पत्नी सचिन अग्रवाल का दम घुट गया। पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता अशोक अग्रवाल को हार्ट अटैक आया है। अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

प्रशासन का कहना है कि एरिया बेहद संकरा है। यहां प्रॉपर गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं। इसके कारण आग बुझाने में देरी हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार घर में एसी ऑन किया गया था। इसी दौरान आग लग गई। धीरे-धीरे पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश कर रही है। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने बताया कि लगभग 35 से अधिक गाड़ियों का पानी आग बुझाने में अब तक लग चुका है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें