फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में गैंगस्टर विक्रम राणा पर जानलेवा हमला, बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा; Video

Mon, 08 Jun 2026 05:15 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर शहर में एक बार फिर बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। मुरार थाना क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे पर कथित गैंगस्टर विक्रम राणा पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर आए और उन्होंने बीच सड़क पर विक्रम राणा के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार विक्रम राणा ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान 7 नंबर चौराहे के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के आक्रामक रवैये के कारण कोई भी उनके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने कुछ मिनट तक विक्रम राणा के साथ मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें:  भाजपा के पास 10 वोट कम, कांग्रेस के पास 5 ज्यादा, ऐसे में किसे मिलेगी MP की तीसरी राज्यसभा सीट?

घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के एंगल से जांच कर रही है। हालांकि हमले के पीछे की वास्तविक वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। शहर के व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और बदमाशों के बढ़ते हौसलों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें