फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: शातिर चोर गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार, मंदिरों के 49 घंटे, लोहे काटने के कटर और नकदी बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Tue, 17 Jun 2025 05:32 PM IST

ग्वालियर जिले की उटीला थाना पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में स्थित मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने में माहिर थे। इस मामले में दो चोर और तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले छह महीने के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस गिरोह ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पकड़े गए चोरों से लगभग 3 क्विंटल वजनी 49 मंदिरों के घंटे, प्लास, हथौड़ा, लोहे काटने का कटर और 14,000 से अधिक रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही, वारदात में उपयोग की गई बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। पकड़े गए चोरों ने आरोन, टेकनपुर, डबरा देहात, डबरा शहर, पिछोर आदि स्थानों से ये घंटे चुराना कबूल किया है।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज से फेमस हुई मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज, प्रमोशन के लिए पहुंची भोपाल, जल्द शुरू होगी फिल्म

पुलिस के अनुसार, बीते रोज सूचना मिली थी कि एक हनुमान मंदिर के बाहर जंजीर से बंधे हुए लगभग 62 किलो वजनी पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए हैं। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी घंटे पीतल के बने हुए थे। बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस की कई टीमों को इस गिरोह को पकड़ने के लिए लगाया गया था।

ये भी पढ़ें: दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा

पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीगंज इलाके में श्मशान घाट के पास कुछ लोग शराब पीने के लिए एकत्र होते हैं और मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बाइक सहित सोनू सोलंकी और महेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इनसे बड़ी मात्रा में घंटे बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें