फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ASI ने मांगी दस हजार की रिश्वत, रिटायर फौजी ने वीडियो बनाकर पुलिस अफसरों को दिया, जांच शुरू

Wed, 16 Jul 2025 09:45 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी को उसका पैसा लौटाने के बदले में एएसआई द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। फरियादी रिटायर्ड फौजी का कहना है कि यह रिश्वत बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने मांगी है। एएसआई की इस हरकत का वीडियो भी फौजी ने बनाया है। जिसमें एएसआई शर्मा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, 13 लाख रुपये नहीं देख रहे हो, 10 हजार रुपये की चिंता कर रहे हो।

ये भी पढ़ें: सर्प मित्र की सांप के डंसने से मौत, बाइक पर गले में डालकर घूमने का वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, भिंड जिले के असहोना निवासी मुन्नालाल ज्योतिषी का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले पत्नी बेजती के नाम से बब्लू बुंदेला की पत्नी रागिनी से 25x45 वर्ग फीट का प्लॉट 13 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा था। इस सौदे में उनके साथ धोखाधड़ी हो गई। उन्हें जो प्लॉट दिखाया गया था, उसकी जगह रेंच वाले प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी कार्यालय में की थी।

ये भी पढ़ें: बिना सीमेंट के बना दुनिया का सबसे ताकतवर कांक्रीट, IIT की चौंकाने वाली खोज

मुन्नालाल का आरोप है कि जब उन्हें रजिस्ट्री में गड़बड़ी की जानकारी मिली तो उन्होंने बब्लू बुंदेला पर दबाव बनाया। इस पर बब्लू ने एक लाख रुपये तत्काल लौटा दिए और शेष 12 लाख 50 हजार रुपये का चेक देने का वादा किया। यह चेक मामले की जांच कर रहे बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने बब्लू से ले लिया, लेकिन वह चेक उन्हें (फौजी को) नहीं दे रहे हैं। इसके बदले में वह 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी से जब फरियादी ने शिकायत की तो उन्होंने मुरार थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें