फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: एसपी ऑफिस में लव मेरिज को लेकर बवाल, युवक और युवती के चले लात-घूंसे, जमकर की एक दूसरे से मारपीट

Wed, 24 Sep 2025 10:39 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लव मैरिज को लेकर जमकर बवाल हो गया। युवक-युवती के परिवार आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। गाड़ियों के बीच सड़क पर हंगामा देख राहगीर भी रुककर तमाशा देखने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को समझाइश देकर सड़क से हटाया। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती, जिसकी गुमशुदगी थाना हजीरा में दर्ज थी, हजीरा इलाके की रहने वाली है। जांच में पता चला कि वह 22 वर्षीय हर्ष श्रीवास्तव, निवासी गधाईपुरा (थाना हजीरा) के साथ है। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने आर्य समाज मंदिर में हर्ष श्रीवास्तव से शादी कर ली है। दोनों ही बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जब दोनों परिवार पहुंचे तो मामला गरमा गया और दोनों पक्ष भिड़ गए। बाद में पुलिस ने समझाया कि युवक-युवती बालिग हैं और अपने विवाह का निर्णय लेने में सक्षम हैं। यदि परिवार चाहे तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत होकर अपने-अपने घर चले गए। हालांकि, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक-युवती की लव मैरिज को लेकर दोनों परिवारों में हुआ हंगामा और मारपीट स्पष्ट दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें