फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में रातभर जुटी रहीं दमकल की कई गाड़ियां

Mon, 27 Oct 2025 10:08 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में रविवार रात बहोड़ापुर में एक कबाड़ा के गोदाम में अचानक आग लग गई। जब तक आग का पता लगा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग की लपटें 20 फीट से ऊंची उठने लगी थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कबाड़ा गोदाम में पॉलीथिन और प्लास्टिक भरा हुआ था। दमकल दस्ते ने करीब 12 फायर ब्रिगेड पानी फायर कर दिया था।

रात भर 80 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन प्लास्टिक और पॉलीथिन होने के कारण आग भी भी सुलग रही है, लेकिन खतरनाक नहीं है। गोदाम में आग से आसपास के मकान में दीवार चटक गई हैं। एसडीआरएफ की टीमों ने आसपास दीवार तोड़कर अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। आग में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं है। बहोड़ापुर स्थित पवनसुत कॉलोनी में संतो मुसलमान का प्लॉट है। इस प्लॉट को संजय गुप्ता ने किराए पर लेकर कबाड़ा का गोदाम बना रखा है। यहां से वह प्लास्टिक, पॉलीथिन और रबड़ का काम करता है। दीपावली के पहले संजय गुप्ता ने गोदाम में काफी मात्रा में पॉलीथिन और प्लास्टिक स्टोर किया था।आसपास रहने वालों ने इसका विरोध भी किया था और इसी तरह की घटना की आशंका व्यक्त की थी।

ये भी पढ़ें- डॉक्टरों तक दवा पहुंचाने वाला फार्मा कंपनी का MR गिरफ्तार, SIT करेगी कमीशन नेटवर्क की जांच

अचानक गोदाम में आग लग गई। अंदर प्लास्टिक में आग तेजी से फैली और जब तक कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग की लपटें 20 से 25 फीट तक उठने लगी थीं। गोदाम से दीवार लगी होने के कारण दो मकान भी उसकी चपेट में आ गए। इन मकानों की दीवार गर्म होने से उसमें चटकन आ गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल दस्ते और पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के घर खाली कराए। मौके पर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल सहित चारों सीएसपी, नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। आग बुझने पर सबने राहत ही सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें