फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कांग्रेस नेता के ऑफिस और मकान में लगी भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का सामान खाक

Sun, 08 Jun 2025 09:04 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

रविवार को कांग्रेस नेता के ऑफिस और मकान में अचानक लग गई। इस आग में दो बाइक एक इलेक्ट्रिक कार सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार के पास स्थित जासूसों की गली की है। गनीमत रही कि आग लगते ही पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। तत्काल आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता गाड़ियों के साथ मौके पहुंचा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ऑफिस व मकान में लगी आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।आग का करण बिजली के मीटर में शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 41 CMHO और सिविल सर्जन बदले, 5 साल से भोपाल में जमे CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाया 

ग्वालियर के महाराज बाड़ा चावड़ी बाजार स्थित जासूसों की गली में रहने वाले कांग्रेस नेता रमेश चौरसिया के ऑफिस और मकान में रविवार भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि ऑफिस और मकान के पहली मंजिल में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस आग में दो बाइक और एक इलेक्ट्रिक कार भी जलकर राख हो गई है। आग मकान में लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगना बताई जा रही है। जिस समय आग लगी थी, घर की दूसरी मंजिल पर कांग्रेस नेता के परिवार के चार सदस्य मौजूद थे, लेकिन समय रहते हुए घर से बाहर निकल आए थे, जिससे उनकी जान बच गई।

ये भी पढ़ें- पिता के अपमान का बदला लेने के लिए नाबालिग बेटे ने दुकानदार को मारी गोली, CCTV फुटेज से पकड़ाया 

मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि चावड़ी बाजार के पास एक मकान और ऑफिस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचाई थी। जहां दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें