फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lightning struck in Gwalior: आकाशीय बिजली गिरने से घर में हुआ छेद, अंदर कमरे में सो रहे किसान की चली गई जान

Sun, 06 Jul 2025 08:24 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर जिले के भितरवार अनुविभाग के ग्राम रायपुरसानी में मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे 65 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह रावत की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। राजेंद्र सिंह रावत दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। परिजनों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो वे ऊपर के कमरे में पहुंचे। वहां मकान की दो पटिया टूटकर नीचे गिर चुकी थीं। राजेंद्र सिंह इन्हीं पटियों के नीचे दबे हुए थे।

ये भी पढ़ें- शहडोल में बारिश ने मचाई तबाही, पुल के ऊपर से बह रही नदी, अस्पताल में भरा पानी, डूब गया रेलवे स्टेशन

परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह किशन लाल सिंह रावत के पुत्र थे। इससे पहले भी भितरवार के बैलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खोर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला मालती रावत की मौत हुई थी। भितरवार एसडीएम संजीव जैन ने कहा कि शासन स्तर से मिलने वाली सहायता राशि मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- खतरे के निशान के करीब पहुंच जलस्तर, जोहिला बांध के चार गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

बता दें भितरवार के बैलगढा थाना क्षेत्र के खोर गांव में एक दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के समय मृतका मवेशियों को लेकर घर लौट रही थी। मृतका की पहचान मालती रावत पत्नी रघुवीर रावत के रूप में हुई है। अचानक मौसम में बदलाव होने से तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मालती पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे वह मौके पर बुरी तरह से झुलस गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू किया। हालांकि थोड़ी देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें