फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: एसडीएम साहब को खरीदना है कपड़े, ये कहकर दुकानदार को लगा दी हज़ारों की चपत

Thu, 28 Nov 2024 11:06 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना शहर के एक रेडीमेड शोरूम पर नकली पुलिसकर्मी बनकर आया एक युवक दुकानदार के कर्मचारी से हजारों रुपए के कपड़े लेकर रफूचक्कर हो गया। नकली पुलिसकर्मी ने यह कहते हुए दुकानदार और उसके कर्मचारी को झांसे में लिया कि वह एसडीएम मैडम के बंगले पर काम करता है और मैडम अपने पति के लिए कपड़े खरीदना चाहती हैं। दरअसल, पूरा मामला बुधवार शाम 7 से 8 बजे के बीच सामने आया। जब एक युवक पुलिस की ड्रेस पहनकर सौलत गली में संचालित रेडीमेड शोरूम "ओम द मंत्रा" पहुंचा और काफी देर तक बातचीत करने के बाद लगभग 5 जोड़ी कपड़े पसंद कर लिए। नकली पुलिसकर्मी ने दुकान पर ही अपना आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि ये कपड़े एसडीएम मैडम अपने बंगले पर ही खरीदेंगी। लिहाजा, दुकान का कर्मचारी नकली पुलिसकर्मी के साथ चल पड़ा, लेकिन आरोपी उसे अलग-अलग रास्तों से घुमाते हुए पुलिस लाइन क्षेत्र में ले गया और फिर बहाना बनाकर बाइक से नीचे उतार दिया। हालांकि युवक ने सतर्क रहने का प्रयास किया और नकली पुलिसकर्मी से मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि फर्जी नंबर देकर रवाना हो गया। इसके बाद दुकानदार और कर्मचारी समझ गए कि उनके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। दोनों ने कैंट थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया, और पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें