फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: एक वॉन्टेड ने दूसरे वॉन्टेड को मार दी गोली, मामला सुनकर चौंक जाएंगे आप; जानें सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Updated Mon, 20 Jan 2025 08:20 AM IST

गुना जिले में कुख्यात पारदी समुदाय में जारी आपसी विवाद और संघर्ष के बीच एक बार फिर गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खेत पर मौजूद पारदी युवक को गोली मार दी गई, उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी का शिकार हुए युवक का भतीजा आरोपी पक्ष की लड़की भगाकर ले गया था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

गोलीबारी की वारदात शनिवार देर रात समय हुई जब बीलाखेड़ी निवासी 28 वर्षीय वीरेन पारदी ग्राम कनारी स्थित अपने खेत में मवेशी देखने के लिए गया था। बीलाखेड़ी गांव के ही बेचैन पारदी, रामवीर पारदी और इन्दर पारदी खेत पर पहुंच गए और वीरेन से विवाद करने लगे। थोड़ी देर बाद बेचैन पारदी ने 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया और गोली के छर्रे वीरेन के दाएं पैर में धंस गए। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों ही आरोपी मौके से भाग निकले।

वहीं वीरेन के परिजनों ने आनन-फानन में देर रात उसे गुना जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले वीरेन का भतीजा बेचैन पारदी की बेटी को भगाकर ले गया था और उसके साथ शादी भी कर ली है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना रहता था और आए दिन कहा-सुनी हो रही थी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि बेचैन पारदी ने आवेश में आकर गोली चला दी। हालांकि धरनावदा पुलिस ने वीरेन की निशानदेही और जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

उधर, गोलीबारी का शिकार हुए वीरेन पारदी का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस सूत्रों के वीरेन पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकद्दमे दर्ज हैं। घटना के बाद बीलाखेड़ी और कनारी सहित आसपास के गांवों में तनाव है। मामले की गंभीरता को समझते हुए धरनावदा थाना और रुठियाई चैकी पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें