फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: मुरैना की महिला से गुना में लूट, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समाज के लोगों ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Sat, 24 Aug 2024 09:22 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को एक महिला के साथ हुई लूट की घटना के विरोध में शुक्रवार को गुना और राजगढ़ जिले के गुर्जर समाज ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन किया। समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एसडीएम और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गुर्जर समाज से 4 दिनों का समय मांगा है।

बता दें कि 18 अगस्त को मुरैना निवासी सुमन गुर्जर अपने रिश्तेदार के साथ ग्राम मुरैला जा रही थीं, तभी दो बाइकों पर सवार 6 बदमाशों ने उनके गहने और नकदी छीन ली। आरोपियों ने महिला के छोटे बच्चे को भी जमीन पर फेंक दिया। इस घटना के बाद चांचौड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाला गुर्जर समाज आक्रोशित हो गया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव डाला जा रहा है।

इसी सिलसिले में शुक्रवार को राजगढ़ की कई तहसीलों से गुर्जर समाज के पदाधिकारी बीनागंज पहुंचे। सबसे पहले देवनारायण मंदिर पर समाज की बैठक रखी गई। इसके बाद करीब 4 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए समाजजन एसडीएम कार्यालय पहुंचे और 2 दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मौके पर मौजूद चांचौड़ा एसडीएम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 दिनों का समय मांगा, जिस पर गुर्जर समाज सहमत हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि मांगी गई समय अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें