फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: लापता स्कूली छात्रा का शव कुएं में मिला, हांथ-पैर रस्सी से बंधे थे, परिजन बोले- बेटी की हत्या की गई

Sun, 15 Sep 2024 08:41 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका पिछले चार दिनों से लापता थी। शव बाहर निकाला गया तो हाथ-पैर एक भारी पत्थर के साथ बंधे हुए थे। 

जानकारी के अनुसार, चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकाखेड़ी की 7 वर्षीय बालिका बुधवार से लापता थी। बालिका के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि तीन दिनों से लापता बालिका का शव गांव से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रानीखैजरा गांव के एक पानी से भरे कुएं में पड़ा रहा है।

ग्रामीणों ने मौके पर जाकर बालिका के शव को बाहर निकाला। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और एक लगभग 5 किलो वजनी पत्थर भी उसके साथ बंधा था। संभवतः तीन दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण शव फूलकर बाहर आ गया। ग्रामीणों ने इसे देखकर शंका जताई कि बालिका की हत्या कर किसी ने उसे कुएं में फेंक दिया है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बालिका की हत्या की आशंका जताई है। उनकी शिकायत पर मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें