फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: 100 रुपये लौटाने के बहाने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गंभीर हालत में भोपाल में भर्ती

Thu, 07 Nov 2024 04:17 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना जिले के अंतर्गत आने वाले म्याना थाना के उमरी चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात शख्स ने 10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया, वहीं बालिका की हालात गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसकी मां मक्का की फसल बेचने बाजार गई थी। मक्का बेचने के बाद ग्राहक बनके एक व्यक्ति महिला के पास आया और कहा कि मैंने जो मक्का खरीदी थी उसमें 100 रुपये कम दिए थे। तुम्हारी बच्ची को मेरे साथ भेज दो तो मैं उसे दे दूंगा। यह कहकर मासूम को अपने साथ मोटरसाइकल पर ले गया और पैसे देने के बहाने जंगल में ले जाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। देर शाम तक जब पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी खबर स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सिरसी पुलिस ने उमरी पुलिस को अवगत कराया और दोनों थानों की पुलिस टीम ने जंगल में तलाशी शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद जंगल मे पुलिस को पीड़िता गंभीर हालत में मिली। जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश में सघनता से जुटी हुई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें