फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: निर्माणधीन अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री राजपूत, ईंट फेंककर देखी, फिर कही यह बात

Sun, 22 Sep 2024 09:12 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार देर शाम जिला अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री अस्पताल की दोनों निर्माणाधीन इमारतों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही एक ईंट को जमीन पर पटककर उसकी गुणवत्ता परखी, जो टूट गई। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने ईंट की गुणवत्ता को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि मैंने ईंट को जोर से पटक दिया था, इसलिए वह टूट गई।"

निरीक्षण के दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने अस्पताल बिल्डिंग के निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों से भी चर्चा की और नक्शा देखकर पूरे निर्माण कार्य की अब तक की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों को समय पर आने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

मंत्री ने मेटरनिटी वार्ड के पास बन रहे नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जल्द से जल्द भवन निर्माण करवा कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश का गुना जिला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का क्षेत्र है, और उन्होंने यहां बंपर वोटों से जीत हासिल की है। ऐसे में वे भी अपने क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसी कारण प्रदेश सरकार और जिले के प्रभारी मंत्री ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की भी जांच की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें