फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, फरियादी ही बना आरोपी, जानिए कैसे रचा था षडयंत्र?

Mon, 06 Jan 2025 08:56 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बीते महीने हुई पेट्रोल पंप पर चोरी की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के मैनेजर ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल, 18 दिसंबर 2024 को गुना जिले के धरनावदा क्षेत्र में स्थित मां भगवती पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक लोधा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि दो अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1,98,000 रुपए चुरा लिए। इस शिकायत पर धरनावदा थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 381/24 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पेट्रोल पंप पर हुई इस चोरी की घटना पर गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने संज्ञान लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की। पुलिस की टीम ने फरियादी बने दीपक लोधा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में दीपक लोधा टूट गया और उसने बताया कि उसने अपने दो साथियों, देवेंद्र लोधा और प्रीतम लोधा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने दीपक लोधा के दोनों साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने भी दीपक लोधा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.91 लाख नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक कुल्हाड़ी और एक सरिया जब्त किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें