फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की आकर्षक लोकनृत्य के साथ शुरुआत, विधायक शामिल हुए, देखें वीडियो

Sat, 16 Nov 2024 10:58 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन गुना के पीजी कॉलेज परिसर में किया गया। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य और कलेक्टर सतेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके बाद महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान "आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" की शुरुआत भी की गई, जिसके तहत 26 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग, लोक सेवा प्रबंधन, ग्रामीण आजीविका मिशन और अनुसूचित जाति जनजाति विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी और विभिन्न उत्पादों से संबंधित प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए गए, जिसका अवलोकन कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। साथ ही बिहार के जमुई में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें