फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: पुरानी गल्ला मंडी में पटाखों की गुमटी में आग, देर तक गूंजते रहे धमाके

Sun, 19 Oct 2025 09:22 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

दीपावली से पहले रविवार को शहर की पुरानी गल्ला मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पटाखों की एक गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गुमटी में रखे पटाखे धमाके के साथ फटने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते मंडी घने धुएं से भर गई और आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में लगातार धमाकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई देने लगीं। पास स्थित प्लाईवुड की दुकानों और तेल के गोदामों तक आग फैलने का खतरा बन गया था। हालांकि स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए पानी डालकर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि मंडी क्षेत्र में बिना अनुमति के कई दुकानों में आतिशबाजी का सामान खुलेआम बेचा जा रहा था, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका पहले से बनी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें