फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: मेडिकल परीक्षा में असफल होने के बाद डॉक्टर के भाई ने की आत्महत्या, शोक में डूबा परिवार

Wed, 25 Sep 2024 03:55 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त मृत युवक गुना जिले में पदस्थ जाने-माने चिकित्सक का भाई बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने मृतक के परिजनों सहित पूरे आरोन नगर को झकझोर कर रखा दिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोन निवासी 28 वर्षीय नीलेश पुत्र बदन सिंह रघुवंशी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली सीजीएल परीक्षा की पढ़ाई कर रहा था, जिसमें वह असफल हो चुका था। तनाव और अवसाद ग्रस्त होने के बाद नीलेश ने मंगलवार को जहर खा लिया था। उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। जिसके बाद सबसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीलेश की तबियत लगातार बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार की सुबह नीलेश ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद नीलेश के भाई डॉ. राहुल रघुवंशी सहित पूरा परिवार स्तब्ध है,बताया जा रहा है कि नीलेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने असफल होने की वजह से तनावग्रस्त होने की बात लिखी है। अपने भाई को खो चुके चिकित्सक डॉ. राहुल रघुवंशी ने इस हृदय विदारक विपदा का सामना करने के बावजूद युवाओं को संदेश दिया है कि वे असफलता इस तरह हावी न होने दें कि उन्हें जीवन का मूल्य ही समझ न आ सके। समाज की चिंता न करें, अपने आपको और अपने परिवार के बारे में सोचें। गौरतलब है कि अपने भाई की मौत के बाद गम में डूबे हुए शिक्षक ने युवाओं के लिए एक बेहतर संदेश देते हुए अपना और अपने परिवार का ध्यान रखते हुए युवाओं को ऐसा कोई कदम न उठाने का संदेश दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें