फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: कई बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार, पीएससी में गुना के युवाओं का जलवा

Mon, 20 Jan 2025 09:25 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। हमेशा की तरह इस बार भी गुना जिले के युवाओं ने इस परीक्षा में परचम फहराया है और कई युवा चयनित हुए हैं। एमपी पीएससी परीक्षा 2022 में जिन युवाओं का चयन प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हुआ है। इनमें बमौरी ब्लॉक के दीपक धाकड़, कुंभराज के आर्यमन जैन और बीनागंज की प्रज्ञा साहू शामिल हैं। जबकि आनंदपुर निवासी दर्शिका श्रीवास्तव प्रतीक्षा सूची में जगह बना चुकी हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा की सबसे बड़ी परीक्षा में वाणिज्य कर निरीक्षक पद पर चयनित हुए सोनखरा निवासी दीपक धाकड़ का संघर्ष युवाओं के लिए किसी प्रेरणास्त्रोत से कम नहीं है। किसान के बेटे दीपक ने 3 बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। अंतत: 2022 की मुख्य परीक्षा और 2024 के साक्षात्कार में शामिल होने के बाद जब बीते दिन परिणाम घोषित हुआ तो दीपक धाकड़ का नाम भी सूची में शामिल था। इसकी जानकारी मिलते ही बमौरी कस्बे में खुशी का वातावरण है।

दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई, माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। इसी तरह कुंभराज के आर्यमन जैन और बीनागंज की प्रज्ञा साहू ने भी दिन-रात अध्ययन कर सफलता का मुकाम अर्जित किया है। एमपी पीएससी परीक्षा में झंडे गाड़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के परिजनों में उत्साह का संचार है। वे अपने लाडले-लाडलियों की सफलता पर गौरवान्वित हैं और युवाओं को संदेश दे रहे हैं कि कोई भी काम मुश्किल नहीं है। बस उसे पूरा करने के लिए सच्ची लगन और मेहनत का सामंजस्य होना चाहिए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें