फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक ने रिडीम पॉइंट्स के चक्कर में गवाए 90 हजार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 12 Sep 2024 02:46 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले के एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिॉनिक्स व्यवसायी के साथ 90 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की घटना सामने आई है। व्यवसायी के द्वारा शहर कोतवाली थाने में उक्त घटना की शिकायत से संबंधित आवेदन दिया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस साइबर सेल की मदद से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें साइबर ठगों के द्वारा ठगी करने का यह तरीका बीते कुछ माह पूर्व गुना कलेक्टर डा. सतेंद्र सिंह के बेटे के साथ किए गए ऑनलाइन फ्रॉड से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली गली में सैफी वॉच हाऊस अपना एक प्रतिष्ठान संचालित करने वाले हकीम सैफी के मोबाइल नंबर पर 9 सितंबर को अज्ञात शख्स द्वारा मोबाइल नंबर 9487255714 से एक लिंक भेजी गई थी, जिसपर क्लिक करने के बाद एसबीआई बैंक के खाताधारकों को केवाईसी संबंधी निर्देश और 8 हजार 999 रुपए के पॉइंट्स रिडीम करने की जानकारी दी जा रही थी। हकीम सैफी ने इस लिंक को एसबीआई द्वारा भेजने का भरोसा कर क्लिक कर दिया और मांगी गई सभी जानकारी फाइल कर दी। प्रक्रिया पूरी होने पर हकीम के मोबाइल पर बैंक खाते से 90 हजार रुपए डेबिट होने का मैसेज आ गया। धोखाधड़ी की वारदात का शिकार होने के बाद हकीम ने पूरे मामले की जानकारी तत्काल कोतवाली थाने में जाकर लिखित शिकायत के रूप में दर्ज कराई और धोखाधड़ी कर निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि एसबीआई के प्वाइंटस रिडीम कराने या फिर केवायासी कराने का झांसा देकर ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पूर्व गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह के बेटे के साथ भी बदमाशों ने इसी पैंतरे का इस्तेमाल करते हुए लगभग ढाई लाख रुपए उनके खाते से निकाल लिए थे। हालांकि पुलिस ने कलेक्टर के बेटे से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को दबोच लिया है। इसके बावजूद बदमाश ऑनलाइन फ्रॉड करने की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें