फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पानीपत से महाकाल अर्जी लगाने पैदल निकला युवक, देखें वीडियो

Tue, 28 Jan 2025 08:14 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गौमाता को राष्ट्र माता बनाने की अर्जी लेकर हरियाणा का एक युवक 51 लीटर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर बाबा महाकाल के दरबार तक पैदल ही निकल पड़ा है। युवक का कहना है कि जब किसी भी सरकार ने गौमाता की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया तो वह सरकारों के सरकार महाकाल सरकार से अर्जी लगाने के लिए निकल पड़ा है।

हरियाणा के पानीपत निवासी कमल आर्य ने तीर्थराज हरिद्वार से कांवड़ धारण की है और 1100 किलोमीटर पैदल यात्रा करने निकल पड़े हैं। सोमवार को कमल अपने साथियों के साथ गुना पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने माल्यार्पण कर कमल की अगवानी की। कमल आर्य ने बताया कि सनातन संस्कृति में गायों को जो स्थान दिया है, वर्तमान में सरकारों द्वारा उसकी उपेक्षा की जा रही है।

इसलिए वे सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचेंगे और मां के जल से उनका अभिषेक करेंगे। कमल ने बताया कि सड़कों पर निराश्रित होकर विचरण कर रहीं गायों की दुर्दशा देखकर उनका मन आहत होता है। इसलिए उन्होंने यह यात्रा निकालने का निर्णय लिया। रास्ते में जगह-जगह कमल आर्य लोगों को गौमाता के संरक्षण की अपील कर रहे हैं। यात्रा के साथ डीजे और अन्य साजो-सामान भी उपलब्ध है, जिसके साथ चल रहे दर्जनों युवा कमल का उत्साहवर्धन कर रहे हैं और उनका साथ देते हुए बाबा महाकाल की नजर पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के अलग अलग जिले में गायों की दुर्दशा किसी से छुपी हुई नहीं है। हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक गौवंश लगातार सड़कों पर नजर आता है। जिस कारण या तो वह हादसे का शिकार होता है या हादसे का कारण बनता है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश का यह युवक गौवंश को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए पैदल ही महाकाल के दरबार में अर्जी लगाने के लिए निकल पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें