फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori News: सोशल मीडिया में धर्म विशेष पर मुस्लिम महिला अतिथि प्रोफेसर ने कर दी अशोभनीय टिप्पणी, प्रकरण दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Updated Fri, 25 Apr 2025 04:26 PM IST

डिंडौरी जिले में एक अतिथि महिला प्रोफेसर द्वारा सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर जिले में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में महिला प्रोफेसर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अतिथि महिला प्रोफेसर डॉ. नसीम बानो ने हाल ही में एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक विवादित पोस्ट साझा की। इसमें सीता माता के अपहरण को लेकर एक कार्टून वीडियो पोस्ट किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने एक टिप्पणी में आतंकवादी घटनाओं और धार्मिक नारों के संदर्भ में तुलना की, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर रेलवे स्टेशन के VVIP लॉन्ज में लगी भीषण आग, अधिकारियों के ऑफिस भी चपेट में आए

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। गुरुवार देर रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डिंडौरी कोतवाली थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर मंत्री दीपक जोगी ने बताया कि उक्त प्रोफेसर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आड़ में जय श्रीराम नारे को आतंकियों की कार्रवाई से जोड़ा, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से समाज में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

ये भी पढ़ें-  शिवपुरी में घर पर गिरा विस्फोटक, दो कमरे क्षतिग्रस्त और महिला हुई घायल, पुलिस कर रही जांच

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना देकर आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। फोरेंसिक और साइबर टीम को भी मामले की विस्तृत पड़ताल के लिए लगाया गया है। साथ ही प्रोफेसर की नियुक्ति और शैक्षणिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें