फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: श्री कृष्णा पाथवे के अंतर्गत रुक्मणी हरण स्थल और मां अमका झमका मंदिर का होगा विकास, सीएम का एलान

Sun, 17 Aug 2025 01:13 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले के पांडवकालीन कुंदनपुर, जिसे वर्तमान में अमझेरा नगर के नाम से जाना जाता है, स्थित भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणि हरण स्थल पर जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रसिद्ध माता अमका-झमका मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा माता रुक्मणि के हरण स्थल के प्रतीक स्थल का अवलोकन किया। मंच पर उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से दही, माखन और मिश्री से भरी मटकी फुड़वाई और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और गौ माता की पूजा भी की। आयोजन में उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगरीय आवास मंत्री व धार प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, जिला भाजपा अध्यक्ष महंत निलेश भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मैंने उन्हें मार दिया, दो बेटियों का गला घोंट जेठानी से बोली मां, शरीर पर चोटों के निशान; आखिर क्यों ली जान?

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र का वर्णन करते हुए अमझेरा में श्रीकृष्ण पाथेय तीर्थ विकास की बात कही। साथ ही रुक्मणि हरण स्थल और अमका-झमका मंदिर को तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें: 45 दिन में ही खुशियां दफन, युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के किसी और से संबंध का संदेह; वह बोली- पति शारीरिक...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें